Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आईजी विकास वैभव को सौंपा ज्ञापन
आईजी ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने मगध प्रमंडल के नए आईजी विकास वैभव से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा और माफियाओं से मिल रही धमकियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
कोडरमा: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने शुक्रवार को गया के नव नियुक्त आईजी विकास वैभव से अपनी टीम के साथ मुलाकात की। इस दौरान सप्रेम भेंट के रूप मे गुलदस्ता एंव मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ हीं भगवान विष्णु के नगरी गयाजी घरती पर मिले पोस्टिंग की सफल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान अजय कुमार ने आईजी को एक पत्र भी सौंपा जिसमे पत्रकारों के साथ आये दिन होने वाली अप्रिय घटनाओं व उनकी समस्याएं लिखी हुई थी।
मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं सहयोग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे निर्भीक होकर कार्य करना कठिन होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि मगध प्रमंडल में पत्रकारों को माफिया, भ्रष्ट नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर धमकियों का सामना करना पड़ता है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
