Bokaro News: जनता की समस्याओं पर सुनवाई, समाहरणालय में आयोजित 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम
22 से अधिक आवेदकों ने रखीं अपनी विभिन्न समस्याएं
बोकारो समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में डीपीआरओ मो. सफीक आलम ने 22 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को जांच कर जल्द समाधान के निर्देश दिए।
बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार) कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम ने आम जनता की समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 22 से अधिक आवेदकों की समस्याओं शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गयाडीपीआरओ ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में सहकारिता विभाग, स्थापना शाखा, चास अंचल, शिक्षा विभाग, राजस्व विवाद, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सभी मामलों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान की दिशा में पहल की गई। मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण सहित अन्य उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
