Bokaro News: कोयला माफिया पर प्रहार, सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 5.450 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त
जरंगडीह रेलवे साइडिंग से 1.705 टन कोयला बरामद
सीआईएसएफ ने बेरमो के ढोरी और जरंगडीह क्षेत्रों में छापेमारी कर 5.450 टन अवैध कोयला और दो मोटरसाइकिलें जब्त कीं। यह कार्रवाई कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर कोयला माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान का हिस्सा है।
बेरमो: कोयला तस्करी पर सीआईएसएफ ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है। ढोरी, बोकारो और करगली क्षेत्र में चलाए गए व्यापक छापेमारी अभियान में 5.450 टन अवैध कोयला और 2 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।सीसीएल करगली इकाई के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में ढोरी एरिया के अमलो चेक पोस्ट और दीनदयाल चेक के बीच 2.520 टन अवैध कोयला और 2 लावारिस मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।जब्त बाइक के पंजीयन संख्या अस्पष्ट हैं, जबकि चेचिस नंबर 05FAAC01901 और MBLHA10BJFH0745 है।
सीआईएसएफ ने कारीपानी कोल डंप एरिया से 1.225 टन और जरंगडीह रेलवे साइडिंग एरिया से 1.705 टन अवैध कोयला भी जब्त किया। जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन को और मोटरसाइकिलें बेरमो पुलिस को सुपुर्द कर दी गई हैं। सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अवैध कोयला भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गोपनीय सूत्रों के आधार पर विशेष रूप से चयनित जवानों की तैनाती की गई है। विभाग ने साफ किया है कि अवैध कोयला कारोबारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
