Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने ऑनलाइन स्वगणना कर किया शुभारंभ

देश के संतुलित विकास के लिए जनगणना को बताया महत्वपूर्ण

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने ऑनलाइन स्वगणना कर किया शुभारंभ
(अजय नाथ झा)

बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया पूरी की और नागरिकों से प्रगणकों का सहयोग करने व सटीक जानकारी साझा करने की अपील की।

बोकारो: शुक्रवार को गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जनगणना 2027 के अंतर्गत ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया संपन्न की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में सहायक होते हैं।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे घर-घर जाकर आंकड़ा संकलन करने वाले प्रगणकों का सहयोग करें  ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। साथ ही, अपने परिवार से संबंधित सभी जानकारियां सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। 

सभी के सहयोग से ही सटीक, पारदर्शी एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त किए जा सकते हैं। उपायुक्त ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक खालको, चार्ज ऑफिसर  बी.एस.सिटी सह सीओ चास  सेवा राम साहू को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: नियमित विद्यालय आने और बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए बच्चों को किया गया प्रेरित Pakur News: नियमित विद्यालय आने और बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए बच्चों को किया गया प्रेरित
Pakur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, फतेहपुर में 6 महीने में ही दम तोड़ने लगी नई पीसीसी सड़क
Giridih News: लूटकांड का पर्दाफाश, चावल खरीदने के बहाने आए थे लुटेरे, पुलिस ने 3 को दबोचा
Giridih News: फरियादियों के बीच पहुँचे डीसी, समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव ने लगाया जनता दरबार
Giridih News: विकास की समीक्षा, निदेशक डीआरडीए रंथू महतों ने परखी अबुआ और पीएम आवास की प्रगति
Bokaro News: कोयला माफिया पर प्रहार, सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 5.450 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त
Bokaro News: जनता की समस्याओं पर सुनवाई, समाहरणालय में आयोजित 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने ऑनलाइन स्वगणना कर किया शुभारंभ
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आईजी विकास वैभव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में झामुमो युवा एवं छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला
Koderma News: मनोज सहाय पिंकू बने झारखंड कांग्रेस भूमि संपदा एवं संपत्ति संरक्षण प्रभारी
Koderma News: विधायक का अल्टीमेटम, नेहा राज हत्याकांड का जल्द हो उद्भेदन, डॉ. नीरा यादव ने दी पुलिस को चेतावनी