Koderma News: नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में झामुमो युवा एवं छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला
नेतृत्वकर्ता सुधाकर यादव और मो. सद्दाम ने किया मार्च
कोडरमा में झामुमो युवा और छात्र मोर्चा ने NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर महाराणा प्रताप चौक से झंडा चौक तक विरोध मार्च निकाला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
कोडरमा: शुक्रवार को झारखंड युवा मोर्चा एवं छात्र मोर्चा की ओर से NEET परीक्षा 2026 में पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक से झंडा चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में झंडा चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसके तहत पूरे झारखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन किए गए।
कार्यक्रम का संचालन वरीय नेता दीपक कुमार विश्वकर्मा ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पांडे उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनहीन एवं सिर्फ जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़ा करती हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
