Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन

मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन
(फ़ोटो)

तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बच्चों को प्रमाणपत्र और वार्षिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय परिसर में प्री-प्राइमरी वर्ग के यूकेजी विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोबरा बटालियन से अनुपमा सिंह, विशेष अतिथि सविता गंग्वाने, श्वेता गौरव एवं डॉ. प्रियंका वरद, विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ एवं मनीष कपसीमे, निर्देशिका सुनीता सेठ एवं शुभा कपसीमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ,ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की पूर्व उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी, प्राचार्या अंजना कुमारी तथा ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नीरजा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या अंजना कुमारी द्वारा अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने स्वागत भाषण में प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक विकास को भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा ही बच्चों को भविष्य के लिए सक्षम बनाती है।

समारोह के दौरान यूकेजी के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में वार्षिक पुरस्कार भी वितरित किए गए। बेस्ट अटेंडेंस अवार्ड अक्षत कुमार एवं अर्णव यादव, बेस्ट राइटिंग विजार्ड अवार्ड समर्थ सिद्धम, परफेक्ट सेंचुरी अवार्ड त्रिशव नस्कर, क्यूरियस माइंड अवार्ड आभ्या राज, लिटिल लीडर अवार्ड वसुंधरा राज, द टेक विजार्ड अवार्ड अर्चित विश्वकर्मा, सर्वश्रेष्ठ राइजिंग स्टार अवार्ड लहरी बिरादर एवं द कॉन्फिडेंट स्टार अवार्ड परी कुमारी को प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नायरा एवं समूह द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। लहरी बिरादर एवं आभ्या राज ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि आभ्या राज एवं समूह द्वारा प्रस्तुत ग्रेजुएशन नृत्य तथा सुरभि एवं समूह के हिंदी गीत ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। परिनिधि एवं समूह द्वारा प्रस्तुत बार्बी डांस भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मंच प्रस्तुति की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अभिभावक डॉ. प्रियंका वरद ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में उनके बच्चे के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। वहीं अभिभावक मुनमुन ने विद्यालय के अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास का भी विकास कराया जाता है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सीसीए संयोजक प्रीति जगनानी, प्री प्राइमरी संयोजक बनानी नियोगी सहित शिक्षिकाएँ काजल प्रवीण, एवली वर्णवाल, रिंकी, नीतू, रिम्मी, साक्षी, शिल्पा, स्वेक्षा, श्वेता प्रियंवदा, महिमा लाल, मधुलिका कुमारी, श्वेता प्रकाश, आरती कुमारी, तरन्नुम खान तथा संजय राय, श्याम बाबला, अमित मुर्मू, अमनदीप बारला, मानसी राणा, वंदना चक्रवर्ती, सीबू कुमार एवं अन्य की भूमिका सराहनीय रही। विद्यालय की शिक्षिका महिमा के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएँ शिवांगी एवं पियूष ने प्रभावशाली मंच संचालन किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन बनानी नियोगी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: कोयला माफिया पर प्रहार, सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 5.450 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त Bokaro News: कोयला माफिया पर प्रहार, सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 5.450 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त
Bokaro News: जनता की समस्याओं पर सुनवाई, समाहरणालय में आयोजित 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने ऑनलाइन स्वगणना कर किया शुभारंभ
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आईजी विकास वैभव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में झामुमो युवा एवं छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला
Koderma News: मनोज सहाय पिंकू बने झारखंड कांग्रेस भूमि संपदा एवं संपत्ति संरक्षण प्रभारी
Koderma News: विधायक का अल्टीमेटम, नेहा राज हत्याकांड का जल्द हो उद्भेदन, डॉ. नीरा यादव ने दी पुलिस को चेतावनी
Koderma News: जनगणना 2027 का शंखनाद, प्रगणकों और सुपरवाइजरों की बैठक, 16 मई से शुरू होगा प्रथम चरण
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Chaibasa News: कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं की सजगता से रुका जाली दस्तावेजों का कारोबार
पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप