Koderma News: विधायक का अल्टीमेटम, नेहा राज हत्याकांड का जल्द हो उद्भेदन, डॉ. नीरा यादव ने दी पुलिस को चेतावनी
पुलिस प्रशासन से हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन करने की मांग
कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने झुमरीतिलैया में नेहा राज की हत्या पर दुख जताया और जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
कोडरमा: जिले में इन दिनों अपराधी हावी हैं, आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस प्रशासन को गंभीरता से हत्या और अन्य आपराधिक मामलों का उद्भेदन करना चाहिए। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने झुमरीतिलैया के मिटको कॉलोनी में महिला नेहा राज की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद उनके परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि इस मामले का पुलिस प्रशासन को जल्द उद्भेदन करना चाहिए और जो भी अपराधी हैं उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। कई अन्य मामलों की चर्चा करते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हाल के दिनों में कोडरमा जिले के विभिन्न इलाकों में आपराधिक मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। हत्या के साथ छिनतई, चोरी, साइबर फ्रॉड और अन्य अपराध बढ़े हैं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
