Koderma News: मनोज सहाय पिंकू बने झारखंड कांग्रेस भूमि संपदा एवं संपत्ति संरक्षण प्रभारी
पार्टी की भूमि और संपत्तियों का करेंगे विधिपूर्वक संरक्षण
कोडरमा के मनोज सहाय पिंकू को झारखंड प्रदेश कांग्रेस की भूमि संपदा एवं संपत्ति संरक्षण का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री के.बी. सहाय की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राज्य के हर जिले में कांग्रेस कार्यालय निर्माण को प्राथमिकता देंगे।
कोडरमा: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्गत पत्र के आलोक में कोडरमा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज सहाय पिंकू को झारखंड प्रदेश में कांग्रेस के भूमि संपदा एवं संपत्ति संरक्षण हेतु तत्काल प्रभाव से प्रभारी मनोनीत किया गया है। सहाय इसके पूर्व उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में पार्टी संपत्ति के प्रभारी रहते हुए कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग में कांग्रेस के संपत्ति को संरक्षणित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सहाय ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता राहुल गांधी, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू,सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी,झारखंड भु संपदा प्रभारी निलेश भाई पटेल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित राज्य एवं जिले के सम्मानित कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है जबकि सहाय को बधाई देने वाले में कोडरमा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद वरीय नेता गणेश प्रसाद स्वर्णकार कोडरमा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल ओझा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर ईश्वर आनंद, जिला उपाध्यक्ष अनंत कुमार मेहता, हितेंद्र कुमार, प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा, कोडरमा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, दीपक गुप्ता, युवा कांग्रेस नेता अशरफ़ अली, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष सोनू वारशी,सहूद खान कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह ,सतगांवा प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, आशीष पांडेय ,चंदवारा 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, धीरज कुमार, सूर्य प्रकाश सिन्हा,अरविंद सेठ, सुरेंद्र रविदास,मो नशीमअख्तर, हुसैन अली, सुबोध कुमार,महताब आलम शामिल रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
