Giridih News: विकास की समीक्षा, निदेशक डीआरडीए रंथू महतों ने परखी अबुआ और पीएम आवास की प्रगति
योग्य लाभुकों को समयबद्ध तरीके से लाभ सुनिश्चित कराएं
गिरिडीह डीआरडीए निदेशक रंथू महतों ने जमुआ में आवास और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की तथा सुबह 10:30 बजे तक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए।
गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार निदेशक डीआरडीए रंथू महतों ने जमुआ प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बायोमेट्रिक अटेंडेंस एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मी एवं पंचायत स्तर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान निदेशक डीआरडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभुकों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि आवास योजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल हैं और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने लाभुकों के लंबित भुगतान, निर्माण कार्य की प्रगति तथा जियो टैगिंग की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकाधिक मानव दिवस सृजित करने, योजनाओं को धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने तथा मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
