Giridih News: लूटकांड का पर्दाफाश, चावल खरीदने के बहाने आए थे लुटेरे, पुलिस ने 3 को दबोचा

दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए

Giridih News: लूटकांड का पर्दाफाश, चावल खरीदने के बहाने आए थे लुटेरे, पुलिस ने 3 को दबोचा
(फ़ोटो)

गिरिडीह पुलिस ने जमुआ के व्यवसायी बंसी साव के घर हुई लूट का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, दो बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ चौक स्थित बंसी साव की दुकान-सह-मकान में 12 मई की रात हुई लूट की घटना का गिरिडीह पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई राशि का हिस्सा, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।  

'चावल खरीदने के बहाने दिया घटना को अंजाम'  

पुलिस के अनुसार, 12 मई की रात करीब 8:15 बजे दो अज्ञात अपराधी ग्राहक बनकर बंसी साव की दुकान पहुंचे। चावल खरीदने का बहाना बनाकर उन्होंने दुकान खुलवाई और घर के अंदर घुस गए। इसके बाद मारपीट कर व डरा-धमकाकर 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद जमुआ थाना में कांड संख्या 130/2026 दर्ज किया गया।  

एसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम  

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिनोद कुमार साव (35), ग्राम मिरजागंज, जमुआ; गुड्डु कुमार लहरी (28), ग्राम पचम्बो, कोडरमा; और नन्दकिशोर रविदास उर्फ मन्टु (31), ग्राम चंदौरी, तिसरी के रूप में हुई है।  

पूछताछ में कबूला जुर्म  

पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर 11,100 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, एक पल्सर बाइक JH11AM 5501 और एक होंडा शाइन JH11AE 4661 बरामद की गई है।  

इनकी रही अहम भूमिका  

इस अभियान में एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, जमुआ थाना प्रभारी विभुति देव, एसआई रोहित कुमार सिंह, हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा, तिसरी थाना प्रभारी शम्भु नन्द ईश्वर, एएसआई वेद प्रकाश पाण्डेय, एएसआई सुमित कुमार सिंह व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: नियमित विद्यालय आने और बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए बच्चों को किया गया प्रेरित Pakur News: नियमित विद्यालय आने और बेहतर भविष्य गढ़ने के लिए बच्चों को किया गया प्रेरित
Pakur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, फतेहपुर में 6 महीने में ही दम तोड़ने लगी नई पीसीसी सड़क
Giridih News: लूटकांड का पर्दाफाश, चावल खरीदने के बहाने आए थे लुटेरे, पुलिस ने 3 को दबोचा
Giridih News: फरियादियों के बीच पहुँचे डीसी, समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव ने लगाया जनता दरबार
Giridih News: विकास की समीक्षा, निदेशक डीआरडीए रंथू महतों ने परखी अबुआ और पीएम आवास की प्रगति
Bokaro News: कोयला माफिया पर प्रहार, सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 5.450 टन अवैध कोयला और 2 बाइक जब्त
Bokaro News: जनता की समस्याओं पर सुनवाई, समाहरणालय में आयोजित 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने ऑनलाइन स्वगणना कर किया शुभारंभ
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आईजी विकास वैभव को सौंपा ज्ञापन
Koderma News: नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में झामुमो युवा एवं छात्र मोर्चा ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला
Koderma News: मनोज सहाय पिंकू बने झारखंड कांग्रेस भूमि संपदा एवं संपत्ति संरक्षण प्रभारी
Koderma News: विधायक का अल्टीमेटम, नेहा राज हत्याकांड का जल्द हो उद्भेदन, डॉ. नीरा यादव ने दी पुलिस को चेतावनी