Pakur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, फतेहपुर में 6 महीने में ही दम तोड़ने लगी नई पीसीसी सड़क
डीएनएफटी विभाग के अधिकारियों ने जांच का दिया भरोसा
पाकुड़ के फतेहपुर गांव में 6 महीने पहले डीएनएफटी विभाग द्वारा बनाई गई सड़क जर्जर हो गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
पाकुड़: जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत जड़ाकी पंचायत के फतेहपुर गांव में विकास के नाम पर बनाई गई पीसीसी सड़क अब सवालों के कटघरे में खड़ी दिखाई दे रही है। करीब 5–6 महीने पहले डीएनएफटी विभाग से बनी यह सड़क अब अपनी बदहाल स्थिति के कारण चर्चा का विषय बन गई है। सड़क की हालत देखकर लोग में भारी आक्रोश है और लोग इसे विकास नहीं बल्कि “भ्रष्टाचार की सड़क” बता रहे हैं।
सड़क पर चलते लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। सड़क के बीचों-बीच कई जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। जिस सड़क से वर्षों तक सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वह कुछ ही महीनों में दम तोड़ती नजर आ रही है। हालत ऐसी है कि सड़क देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि इसका निर्माण हाल ही में हुआ है।

अब पूरे इलाके की नजर प्रशासन पर टिकी हुई है। सवाल यह है कि फतेहपुर सड़क की दरारों में छिपे सच की जांच होगी या फिर यह मामला भी फाइलों की धूल में दबकर रह जाएगा? क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या भ्रष्टाचार की सड़क यूं ही लोगों के भरोसे को तोड़ती रहेगी?
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
