स्कूल से लौट रही 12 वर्षीय छात्रा को ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल

स्कूल से लौट रही 12 वर्षीय छात्रा को ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
(सांकेतिक इमेज)

हरिद्वार के लक्सर में स्कूल से लौट रही 12 वर्षीय छात्रा को ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हरिद्वार: लक्सर में तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बहादुरपुर में स्कूल से घर लौट रही कक्षा 6 की 12 वर्षीय छात्रा दिव्या की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है।

बताया गया कि दिव्या रोज की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दादा के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बहादुरपुर मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके दादा को मामूली चोटें आईं।

परिजन आनन-फानन में दिव्या को अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। एक पल में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि स्कूल समय में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद आखिर ट्रक सड़क पर कैसे दौड़ रहे थे? स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ढिलाई और कमजोर निगरानी के कारण ओवरलोड व तेज रफ्तार वाहन बेखौफ सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई अक्सर कागजों तक सीमित रहती है, जबकि जमीनी स्तर पर सख्ती नदारद है। यही वजह है कि लगातार हो रहे हादसों में निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बड़ा सवाल अब भी बरकरार है, क्या सिर्फ गिरफ्तारी से सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर लगाम लग पाएगी? या फिर किसी और मासूम की जान जाने के बाद ही सिस्टम जागेगा? लक्सर में दिव्या की मौत ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज