बुद्ध पूर्णिमा पर बाराद्वारी में मां बाघेश्वरी देवी की भव्य पूजा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रक्तदान करने वालों को सम्मान

बुद्ध पूर्णिमा पर बाराद्वारी में मां बाघेश्वरी देवी की भव्य पूजा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रक्तदान करने वालों को सम्मान

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बाराद्वारी में मां बाघेश्वरी देवी की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

पूर्वी सिंहभूम: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को बाराद्वारी स्थित भवन परिसर में सुवर्ण वर्णिक समाज के प्रदेश, जिला एवं विभिन्न शाखा कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में मां बाघेश्वरी देवी की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह स्वर्णरेखा नदी घाट से पारंपरिक विधि-विधान के साथ कलश यात्रा से हुई। समाज के लोग जयकारों के बीच पूजा स्थल तक पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक ऊर्जा से भर उठा। इसके बाद देर रात तक विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां बाघेश्वरी देवी की पूजा संपन्न की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक पूर्णिमा साहू ने मां के चरणों में समाज के सभी परिवारों की सुख-समृद्धि और संकटों से रक्षा की प्रार्थना की। उन्होंने समाज की एकता और सहयोग को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

धार्मिक आयोजन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं, जबकि महिलाओं के लिए चियर रेस और जलेबी रेस जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

Read More.. Hazaribagh News: टीपी शाद्वाल कैरम बोर्ड टूर्नामेंट 2026 का हुआ शुभारंभ, मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शाखाओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें भुईयाडीह शाखा ने 135 यूनिट रक्तदान कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, निर्मल नगर शाखा ने 102 यूनिट के साथ द्वितीय स्थान और मानगो शाखा ने 70 यूनिट रक्तदान कर तृतीय स्थान हासिल किया।

Read More.. Koderma News: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन: बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कार्यक्रम का संचालन कंचन दत्ता ने किया। इस अवसर पर साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल, सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे, आनंद बिहारी दुबे, विकास सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार, प्रदेश सचिव दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष रवि मांझी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read More.. Sahebganj News: 10 दिन में ही दम तोड़ गई पलटनिया रोड, शहर की सड़क पर उठे सवाल  

प्रदेश संरक्षक विश्वनाथ चंद्र, गोपाल दत्त, समीर दत्त, डॉ. के.एल. पाल, संजय दत्ता और सनोज चंद्र सहित सभी आठ शाखाओं के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में समाज के सदस्य, महिलाएं, युवा और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More.. रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

आयोजकों ने बताया कि मां बाघेश्वरी देवी की प्रतिमा का विसर्जन रविवार शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Read More.. Bokaro News: सेक्टर-6 की झाड़ियों में भारी मात्रा में मिले एटीएम, वोटर आईडी और आधार कार्ड

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट