मणिपुर के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल, कानून-व्यवस्था सुधरने पर हटाया गया प्रतिबंध

मणिपुर के 5 जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल, कानून-व्यवस्था सुधरने पर हटाया गया प्रतिबंध

कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के बाद मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। लंबे समय से लगे प्रतिबंध हटने से आम जनता और कई जरूरी सेवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

इम्फाल: कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा और आम जनता को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए मणिपुर सरकार ने पांच जिलों इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में सभी मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध हटा लिया है।

उल्लेखनीय है कि, इन जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के बाद 7 अप्रैल को प्रारंभ में तीन दिनों के लिए मोबाइल डेटा सेवाएं, ब्रॉडबैंड, वीसेट और वीपीएन सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। बाद में इस प्रतिबंध को समय-समय पर बढ़ाया गया, हालांकि आईएलएल और एफटीटीएच जैसी कुछ ब्रॉडबैंड सेवाओं में सीमित और नियंत्रित छूट दी गई थी।

राज्य प्रशासन के अनुसार, जमीनी स्थिति के मूल्यांकन और इंटरनेट बंद रहने से उत्पन्न व्यापक बाधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस प्रतिबंध के कारण उच्च न्यायालय, जिला अदालतों, स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर विभिन्न विभागों का कार्य प्रभावित हुआ था।

इसके अलावा, वर्क-फ्रॉम-होम, वित्तीय और कर सेवाएं, बिजली से जुड़ी सेवाएं, मोबाइल रिचार्ज और एलपीजी बुकिंग जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं।टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं के अस्थायी निलंबन से संबंधित 2024 के नियमों की धारा 3 के तहत जनहित में यह आदेश राज्यपाल द्वारा जारी किया गया है। आपात स्थिति को देखते हुए यह निर्देश एकतरफा रूप से लागू किया गया और इसकी जानकारी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से दी जा रही है।

राज्य सरकार ने नागरिकों से इंटरनेट और सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि किसी भी तरह के दुरुपयोग की स्थिति में भविष्य में फिर से प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध सावधान! फिर दिल्ली पर आतंकी हमला करने की तैयारी, राम मंदिर-संसद भी निशाने पर, 3 राज्यों से दबोचे गए 4 संदिग्ध
हिंडाल्को मुरी की ‘तोरांग वाटिका’ पहल: रेड मड भूमि बनी हरित बायो-पार्क
लातेहार में शादी समारोह से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस
खूंटी के चलागी गांव में युवक की खुदकुशी से सनसनी, परिजनों से विवाद के बाद घटना, पुलिस कर रही जांच
रामगढ़ के 15वें डीसी बने ऋतुराज, पदभार संभालते ही विकास और योजनाओं पर दिया जोर
रांची में नए ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर रहेगा फोकस
सीआरपीएफ स्पेशल डीजी की नक्सलियों को चेतावनी: एक महीने में करें सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई
पश्चिमी सिंहभूम में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मिथुन चक्रवर्ती का कुल्टी और दुर्गापुर में रोड शो, बोले- ममता बनर्जी को हार का अंदेशा
PM Modi आज करेंगे ‘मन की बात’, आरक्षण बिल पर कर सकते हैं चर्चा
विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला
पृथ्वी दिवस 2026 पर बिहार में बड़ा पर्यावरण अभियान, 5 लाख ‘प्लास्टिक वॉरियर्स’ तैयार करने का लक्ष्य