Koderma News: जनगणना 2027 का शंखनाद, प्रगणकों और सुपरवाइजरों की बैठक, 16 मई से शुरू होगा प्रथम चरण
बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न
कोडरमा प्रखंड में 16 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शुरू हो रहा है। इसके लिए प्रगणकों को किट और नक्शे वितरित किए गए हैं, जो पहले तीन दिन क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार करेंगे और फिर 33 प्रश्नों के साथ डेटा संग्रह करेंगे।
कोडरमा: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के जनगणना कार्य में लगाए गए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की एक बैठक बुलाई गई। ग्रामीण क्षेत्र कोडरमा प्रखंड में जनगणना का कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी मनोज कुमार रवि के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया जा रहा है। प्रथम चरण 16 मई से शुरू होगा और 14 जून तक चलेगा। आज की बैठक में सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना किट, नियुक्ति पत्र, आई कार्ड एवं ले आउट मैप का वितरण किया गया।
प्रशिक्षक सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने सभी को बताया की प्रथम चरण के प्रथम तीन दिन में सभी प्रगणकों को अपने आवंटित ब्लॉक का नजरी नक्शा बनाना है l नजरी नक्शा दो प्रति में बना कर चार्ज कार्यालय में जमा किया जाएगा। नजरी नक्शा बनाने के क्रम में सभी भवनों को नम्बर दिया जाएगा। भवनों को क्रम से नंबर देना है। नजरी नक्शा बनाने के क्रम में ये ध्यान देना है कि कोई भी घर छूटे नही।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
