सरकारी योजना
समाचार  राज्य  पाकुड़  झारखण्ड 

Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल

Pakur News: स्कूल में घटिया सामग्री से बन रहा शौचालय, बिना सूचना पट्ट के निर्माण पर उठे सवाल पाकुड़िया प्रखंड के बाड़ासिंहपुर पंचायत स्थित बड़ा सिंहपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शौचालय निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर अब तक सरकारी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, प्राक्कलन और संवेदक से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आ रही है। ईंट, गिट्टी और बालू की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  पाकुड़  झारखण्ड 

Pakur News : जन समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Pakur News : जन समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश पाकुड़ समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क निर्माण, बकाया भुगतान, कार्य उपलब्ध कराने, घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाने, भूमि विवाद, आवास योजना का लाभ दिलाने समेत कई मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए।
Read More...
समाचार  राज्य  गढ़वा  झारखण्ड 

Garhwa News: आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी, 331 लाभुकों को 7 दिन का नोटिस

Garhwa News: आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी, 331 लाभुकों को 7 दिन का नोटिस गढ़वा के बरडीहा प्रखंड में अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान 331 लाभुकों के आवास निर्माण कार्य अधूरे पाए गए। बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  देवघर  झारखण्ड 

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। राशन कार्ड, पेंशन, मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, भू-अर्जन, मुआवजा और राजस्व से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और आम लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाने के निर्देश दिए।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: जियो-टैगिंग के एक साल बाद भी नहीं मिला आवास, 10 हजार रुपये मांगने का आरोप

Giridih News: जियो-टैगिंग के एक साल बाद भी नहीं मिला आवास, 10 हजार रुपये मांगने का आरोप गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड स्थित सिजुवाई गांव के एक आदिवासी परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि एक वर्ष पहले जियो-टैगिंग होने के बावजूद उन्हें आवास नहीं मिला। आरोप है कि पंचायत मुखिया ने 10 हजार रुपये की मांग की और राशि नहीं देने पर उनका नाम लाभुक सूची से हटा दिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश, फुटबॉल स्टेडियम निर्माण में तेजी लाने पर जोर

Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश, फुटबॉल स्टेडियम निर्माण में तेजी लाने पर जोर गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने खेल एवं पर्यटन विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास, निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियमों में तेजी, खेल सामग्री के वितरण और पे-एंड-प्ले मॉडल के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने खेल एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, लंबित कार्यों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  गिरिडीह  झारखण्ड 

Giridih News: 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव

Giridih News: 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव गिरिडीह समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, व्यय और क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  स्टोरी   शिक्षा  साहिबगंज  झारखण्ड 

साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत

साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत साहिबगंज जिले में कक्षा 1 से 8 तक के 32,517 विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (ITDA) द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए करीब 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। छात्रवृत्ति की राशि PFMS के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  साहिबगंज  झारखण्ड 

Sahibganj News: पूर्वी जामनगर में पीएम आवास योजना पर बैठक, पारदर्शिता पर जोर

Sahibganj News: पूर्वी जामनगर में पीएम आवास योजना पर बैठक, पारदर्शिता पर जोर साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड अंतर्गत पूर्वी जामनगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई लाभार्थी सूची के निष्पक्ष सत्यापन, जियो-टैगिंग और पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। रोजगार सेवक दीपक मरांडी ने बताया कि सभी लाभुकों का शांतिपूर्ण ढंग से सत्यापन किया जाएगा।
Read More...
समाचार  राज्य  जिला प्रशासन  धनबाद  झारखण्ड 

टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन

टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड स्थित कमलपुर जंगल में पिछले 15 वर्षों से एकाकी जीवन बिता रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बीडीओ विशाल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर राशन, कपड़े, कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही उनकी झोपड़ी की मरम्मत कर सुरक्षित बनाया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  साहिबगंज  झारखण्ड 

1.71 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की जुलाई की किस्त

1.71 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की जुलाई की किस्त साहिबगंज जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2026 की किस्त जारी कर दी गई है। जिले की 1,71,156 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹42.78 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई है।
Read More...

Advertisement