प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम

एमएमडीआर एक्ट के विरोध पर उठाए गंभीर सवाल

प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
(प्रतुल शाहदेव फाइल फोटो)

रांची में बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने धनबाद भू-धंसान में तीन ग्रामीणों की मौत पर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे राज्य पोषित अवैध खनन का परिणाम बताया। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और एमएमडीआर एक्ट का विरोध बंद कर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

रांची: झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अवैध खनन से हो रही मौतें सीधे तौर पर हेमंत सरकार के द्वारा संरक्षित अवैध खनन का परिणाम है। धनबाद में हाल में हुई भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए। पिछले 7 वर्षों के हेमंत सरकार के कार्यकाल में कई दर्जन लोगों की अवैध खनन के द्वारा दौरान चाल धंसने के कारण मौतें हो गए। धनबाद इलाके में यह धंधा बेलगाम चलता रहा। फिर भी अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं लगा है।यह घटना महज हादसा नहीं, बल्कि राज्य पोषित अवैध खनन का सीधा और भयावह परिणाम है।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि ये बेहद आश्चर्य की बात है कि एक साल पहले सितंबर 2025 में इसी जगह स्लाइड से सर्विस वैन पलटने में सात कर्मियों की जान जा चुकी थी। तब भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बंद प्रोजेक्ट में फिर से अवैध खनन शुरू हो गया और अब तीन और जानें चली गईं। बार-बार एक ही जगह पर मौतें हो रही हैं, फिर भी प्रशासन और सरकार आंखें मूंदे हुए है। यह साफ दिखाता है कि अवैध खनन माफियाओं को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है।उन्होंने कहा कि बंद खदानों में खुलेआम अवैध कोयला खनन कैसे चल रहा है? सुरक्षा के इंतजाम कहां है।

एमएमडीआर एक्ट का विरोध चूंकि उसमें अवैध खनन पर कड़े प्रावधान हैं

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार MMDR एक्ट का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि इस कानून में अवैध खनन के खिलाफ कड़े प्रावधान हैं। सरकार नहीं चाहती कि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो, इसलिए वह इस एक्ट का विरोध कर रही है। ग्रामीणों की जान की कीमत पर माफिया और उनके राजनीतिक संरक्षक फल-फूल रहे हैं एक्सपर्ट आकलन लग रहे हैं कि कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयां जितने कोयले का प्रोडक्शन नहीं कर रही है उससे ज्यादा अवैध खनन से प्रोडक्शन हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला

प्रतुल शाह देव ने मांग की कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषी माफियाओं और उनके संरक्षकों पर तुरंत कार्रवाई हो तथा बंद खदानों में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत मजबूत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने अवैध खनन पर नकेल नहीं कसी तो भाजपा इस मुद्दे पर राज्य सरकार को एक्सपोज कर आंदोलन का रास्ता चुनेगी।

यह भी पढ़ें: YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी