Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

डीजीपी ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
(शोकाकुल परिजनों से भेंट)

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री एवं सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को होने वाले श्राद्धकर्म को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

गिरिडीह: झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं, जहां उन्होंने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीजीपी उनके आवास पहुंचीं और तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। डीजीपी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

 दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। डीजीपी ने बताया कि 17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म निर्धारित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआईजी, एसपी समेत जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 

श्राद्धकर्म के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी भी ली। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
Bokaro News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए कड़े निर्देश
गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी
Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद