Bokaro News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए कड़े निर्देश

अवैध खनन की शिकायत हेतु हेल्पलाइन जारी

Bokaro News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए कड़े निर्देश
(बोकारो खनन समीक्षा बैठक)

राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने पुलिस और खनन अधिकारियों संग बैठक कर अवैध खनन पर रोक हेतु चेकनाका बनाने और टास्क फोर्स सेल गठित करने का निर्देश दिया।

बोकारो: शुक्रवार शाम राज्य स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीडियो संवाद के माध्यम से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं जिला खनन पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक के उपरांत उपायुक्त  अजय नाथ झा ने पुलिस अधीक्षक  नाथू सिंह मीणा एवं जिला खनन पदाधिकारी  रवि कुमार सिंह के साथ जिला स्तरीय बैठक की। 

बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिले के वल्नरेबल प्वाइंट्स को चिह्नित कर चेकनाका स्थापित करने एवं वहां दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। साथ ही, अवैध खनन से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फोर्स का सेल गठन करने को कहा।

उन्होंने अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने तथा प्राप्त शिकायतों का विधिसम्मत तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिकायतों पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन जिला स्तर पर समर्पित करने को भी कहा।उपायुक्त ने जब्ती की कार्रवाई के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को जब्त वाहनों का पंजीकरण नंबर स्पष्ट रूप से अंकित करने का निर्देश दिया, ताकि कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे तथा अभिलेखों का समुचित संधारण हो सके।

बैठक में एनजीटी द्वारा निर्धारित रोक अवधि के दौरान बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी रखते हुए अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें: गोमिया में ONGC के CBM प्लांट पर रैयतों का कब्जा: मुख्य गेट जाम, गहरा सकता है क्षेत्रीय व राष्ट्रीय ऊर्जा संकट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए कड़े निर्देश Bokaro News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए कड़े निर्देश
गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी
Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को
Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध