खनिज संसाधनों पर झारखंड अपने संवैधानिक अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा: विनोद पांडेय

खनिज संसाधनों पर झारखंड अपने संवैधानिक अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा: विनोद पांडेय

खनिज संसाधनों पर सेस लगाने के अधिकार को लेकर झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खनिजों के पर्यावरणीय और सामाजिक दुष्प्रभाव झारखंड झेलता है, इसलिए राज्य अपने प्राकृतिक और संवैधानिक अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य के खनिज संसाधनों पर सेस लगाने के अधिकार को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वर्षों से कोयला, लौह अयस्क सहित अन्य खनिजों का दोहन हुआ, लेकिन विस्थापन, प्रदूषण और जंगल-जमीन की कीमत झारखंडी समाज ने चुकाई। अब संसाधनों से होने वाली आय का उपयोग आदिवासी, मूलवासी, खनन प्रभावित परिवारों और आने वाली पीढ़ियों के हित में होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड अपने प्राकृतिक और संवैधानिक अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।

खनिज झारखंड की धरती से निकलता है और इसके पर्यावरणीय एवं सामाजिक दुष्प्रभाव भी राज्य के लोग झेलते हैं, इसलिए अपने संसाधनों से जुड़े राजस्व पर निर्णय लेने का अधिकार झारखंड का होना चाहिए।

पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने 8:1 के फैसले में राज्यों के खनिज अधिकारों और खनिज-युक्त भूमि पर कर लगाने की शक्ति को मान्यता दी है।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन

ऐसे में भाजपा की ओर से राज्य के इस अधिकार पर सवाल उठाना संघीय व्यवस्था और राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास है।

यह भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक सफर: झारखंड आंदोलन से मंत्री पद तक की यात्रा

उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद झारखंड द्वारा अपने खनिज पर सेस तय करने पर आपत्ति क्यों है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के खनिज की कीमत अधिक लगती है तो खरीदार के पास दूसरे राज्यों से खनिज लेने का विकल्प है, लेकिन झारखंड को अपने प्राकृतिक संसाधन औने-पौने दाम पर देने के लिए विवश नहीं किया जा सकता।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी