Lohardaga News: प्राचीन देवी मंडप मंदिर में 7 सितंबर से अखंड हरिकीर्तन, शाम को होगी भव्य महाआरती
हरिकीर्तन के बाद 8 सितंबर की सुबह मंदिर परिसर में होगा भव्य भंडारा
लोहरदगा शहर के बरवा टोली स्थित श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर परिसर में 7 सितंबर को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 7 सितंबर को शुरू होने वाला हरिकीर्तन 8 सितंबर की सुबह संपन्न होगा। इसी दिन शाम को मंदिर परिसर में भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी।
लोहरदगा: शहर के बरवाटोली स्थित श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर परिसर में 7 सितंबर को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर में मंदिर समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक इंजीनियर सुनील अग्रवाल ने की। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों को आयोजन से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बताया गया कि 7 सितंबर को मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जिसका समापन 8 सितंबर की सुबह होगा। इस दौरान श्रद्धालु हरिकीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण करेंगे। वहीं, 7 सितंबर की शाम मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंदन गोयल, भानु प्रताप, पवन अग्रवाल, जय प्रकाश साहू, सचिव राजीव रंजन, सह-सचिव मनीष कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिस मितल, सह-कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, संजय अग्रवाल, अमर गोस्वामी, कार्यालय मंत्री जितेंद्र कुमार अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, संगठन सचिव गौरव अग्रवाल (लड्डू), विक्की मिश्रा, आनंद पाण्डेय समेत अन्य मौजूद थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



