Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता

200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
(पबरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता दृश्य)

हजारीबाग के पबरा फुटबॉल ग्राउंड में करीब 200 बच्चों के बीच एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और नशे की लत से दूर रखना था। सभी प्रतिभागी बालक-बालिकाओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया तथा अब हर सप्ताह खेल प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया गया।

हजारीबाग: पबरा फुटबॉल ग्राउंड, हरिणा में बच्चों के बीच एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से करीब 200 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें मोबाइल की लत और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर बालक, 100 मीटर बालिका, 200 मीटर बालक, 200 मीटर बालिका, 400 मीटर बालक एवं 400 मीटर बालिका वर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बालक-बालिकाओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजकों ने कहा कि आज के समय में बच्चों का अधिकांश समय मोबाइल फोन में बीत रहा है। ऐसे में उन्हें खेल के मैदान तक लाना बेहद जरूरी है। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही खेलों के माध्यम से बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में भी मदद मिलेगी।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णय लिया गया कि बच्चों की प्रतिभा को लगातार अवसर देने के लिए हर सप्ताह इसी तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शंकर मेहता, शिवकुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत रजक, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सरजू राम, बिक्रम कुमार रवि, हीरामन प्रसाद मेहता, शंकर राणा, राजेंद्र राणा एवं नरेश ठाकुर मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों में निरंतर भाग लेने तथा नशे एवं गलत संगति से दूर रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जीवन कुमार, पप्पू कुमार, मनोज राम, कार्तिक राम, शशि कुमार, विनोद, तिलेश्वर, सागर, अरसद एवं पिंटू मेहता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों एवं ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि