Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश जारी

Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
(घायल शिक्षक को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग से रांची रिम्स ले जाती एम्बुलेंस)

हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र स्थित परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह बिना नंबर की बाइक पर आए अपराधी ने सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावर की तलाश में जुटी है।

हजारीबाग: पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सेवानिवृत्त शिक्षक को सरेराह गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप की बताई जा रही है। घायल शिक्षक की पहचान रामदेव प्रसाद महथा, पिता स्व. बोधराज महतो के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदेव प्रसाद महथा सुबह करीब पौने नौ बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनवाने गए थे। दाढ़ी बनवाने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार हेलमेट पहने एक युवक पहुंचा और उन पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि दोनों गोलियां शिक्षक के सीने के समीप सटाकर चलाई गईं। इनमें से एक गोली शरीर को पार कर गई, जबकि दूसरी गोली अंदर फंस गई। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। वहीं, जानकारी के अनुसार अंदर फंसी गोली को स्थानीय निजी चिकित्सक द्वारा निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर हमलावर की पहचान करने में जुटी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस जांच, साक्ष्यों और गिरफ्तारी के बाद ही घटना के वास्तविक कारण एवं गोलीकांड के पीछे क्या कारण था और हमलावर कौन था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि