मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में सुदिव्य कुमार सोनू के जनसेवा और सरल व्यक्तित्व को किया गया याद

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
दो मिनट का मौन रखकर सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देते शिक्षक एवं कर्मचारी

झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय के निदेशक राजनिश जी, प्रशासक आर.पी. पांडेय, प्राचार्य ए.के. पांडेय, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया। वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के सरल व्यक्तित्व, कर्मनिष्ठा और जनसेवा को याद करते हुए उनके निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

कोडरमा : झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन पर मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में सोमवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रजनिश, प्रशासक आर.पी. पांडेय प्राचार्य ए.के. पांडेय समस्त शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजनिश जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी एक दूरदर्शी, संवेदनशील एवं जनहित के प्रति समर्पित नेता थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज और राज्य के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका निधन झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

विद्यालय के प्रशासक आर.पी. पांडेय  ने कहा कि स्वर्गीय सोनू  ने अपने सरल व्यक्तित्व, कर्मनिष्ठा और जनसेवा के माध्यम से लोगों के हृदय में एक विशेष स्थान बनाया। उनके आदर्श एवं कार्य सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Crime News: पिता बना हैवान! बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

विद्यालय के प्राचार्य ए.के. पांडेय ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी का असामयिक निधन पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: Koderma News: भारत विकास परिषद ने सी.डी. गर्ल्स स्कूल में मनाया गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह

श्रद्धांजलि सभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली