Hazaribagh News: कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक, 27 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
इको-सेंसिटिव जोन के 218 गांवों में विकास योजनाओं को लेकर कांग्रेस ने जताई चिंता
हजारीबाग के जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि 27 अगस्त के कार्यक्रम में अयोध्या मंदिर के लिए किए गए चंदे से जुड़े सवाल, जवाबदेही और खान एवं खनिज विधेयक 2026 से संबंधित झारखंड के हितों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में राजनैतिक मामले के समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न मुद्दे को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोजित बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल नें की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आगामी 27 अगस्त को प्रदेश द्वारा कार्यक्रम अयोध्या मंदिर किए गए चंदा की चोरी से जुड़े प्रदर्शित एवं जवाबदेही के प्रश्न तथा खान एवं खनिज विधेयक 2026 से संबंधित झारखंड के हितों, खनिज संपदा एवं राज्यों के अधिकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल नें कहा कि इको सेंसेटिव जौन केन्द्र सरकार द्वारा पारित किया गया है।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








