Koderma News: राष्ट्रीय एनसीसी शूटिंग कैंप से लौटे चार कैडेटों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने की नेतृत्व की सराहना
तमिलनाडु के त्रिची में आयोजित राष्ट्रीय IDSSC शूटिंग कैंप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर लौटे 45 झारखंड बटालियन कोडरमा के चार कैडेटों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। कीर्ति चक्र विजेता कर्नल पारas लिंबू के कुशल मार्गदर्शन में कैडेटों को केवल अग्निवीर ही नहीं, बल्कि सेना में उच्च पदों तक पहुंचाने की तैयारी कराई जा रही है।
कोडरमा: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनसीसी के IDSSC (Inter Directorate Shooting Sports Championship) कैंप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर लौटे 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के चार कैडेटों का रविवार को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तमिलनाडु के त्रिची में 21 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कैंप में देशभर के कैडेटों ने भाग लिया।
कमांडिंग ऑफिसर पारस लिंबू के नेतृत्व में कैडेटों को नई दिशा
45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के नवनियुक्त कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू को भारत के राष्ट्रपति द्वारा वीरता के लिए प्रदान किए जाने वाले देश के दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। उनका यह सम्मान कोडरमा जिले एवं झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और कैंपों में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रोत्साहित एवं तैयार किया जा रहा है।
बिहार-झारखंड निदेशालय के 18 कैडेटों में कोडरमा के चार कैडेट चयनित

कोडरमा स्टेशन पर अधिकारियों ने किया कैडेटों का स्वागत
तमिलनाडु के त्रिची में कैंप पूरा कर रविवार को कोडरमा लौटे चारों कैडेटों का रेलवे स्टेशन पर एनसीसी अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी, सूबेदार चंपा मुर्मू, हवलदार अजीत कुमार, एएनओ लेफ्टिनेंट राधिका, लेफ्टिनेंट मिंज एवं सेकेंड ऑफिसर नवीन चौधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के नए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिंबू राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए कीर्ति चक्र से सम्मानित जिले एवं राज्य के लिए गर्व की बात है। उनके व्यक्तित्व, अनुभव और नेतृत्व से एनसीसी कैडेटों को नई प्रेरणा और दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कमांडिंग ऑफिसर पारस लिंबू का कैडेटों के लिए स्पष्ट विजन और मिशन है। उनका उद्देश्य कैडेटों को केवल अग्निवीर बनने तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में भारतीय सेना एवं अन्य क्षेत्रों में अधिकारी पदों तक पहुंचने के लिए भी प्रेरित एवं तैयार करना है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना पहले से ही विकसित होती है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने की।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







