Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बी.एड व डी.एल.एड के छात्र रहे मौजूद

Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
(टैगोर श्रद्धांजलि कार्यक्रम)

कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्वविख्यात कवि एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी व शिक्षकों ने टैगोर के शैक्षिक व मानवतावादी दर्शन को अपनाने का आह्वान किया।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में मानवीय मूल्यों, साहित्यिक चेतना तथा समग्र शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी, सभी सहायक प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

प्रशिक्षु शोभा कुमारी विश्वकर्मा ने टैगोर के प्रेरणादायी जीवन व साहित्य उपलब्धियों एव उनकी प्रमुख कृतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। सहायक प्राध्यापक डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के शैक्षिक दर्शन, सामाजिक चिंतन तथा भारतीय शिक्षा के विकास में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुदेव टैगोर केवल एक महान कवि ही नही बल्कि आधुनिक भारतीय शिक्षा के अग्रदूत, दूरदर्शी चिंतक एवं मानवतावादी दार्शनिक भी थे। उन्होंने शिक्षा को ज्ञानार्जन का मात्र साधन न मानकर व्यक्ति के सर्वांगीण विकास, सृजनात्मकता, नैतिक मूल्यों तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रभावी माध्यम माना। उन्होंने प्रशिक्षुओं से टैगोर के शैक्षिक दर्शन, अनुशासन, रचनात्मकता एवं मानवीय संवेदनाओं को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु सूरज कुमार, पवन कुमार, पवन पंडित, नंदनी कुमारी, ललिता कुमारी, अनिशा कुमारी, किरण कुमारी, प्रतिभा कुमारी, एवं अन्य प्रशिक्षु उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी.एल.एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, सहायक प्राध्यापक सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी तथा सभी शिक्षकेतर कर्मचारी भी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशिक्षु अंकित चंद्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: खबर संकलन के दौरान पत्रकार रतन साव पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
Ranchi News: रांची में होगी 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता, CCL ने शुरू की जोरदार तैयारियां
Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा
Giridih News: सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व स्तनपान दिवस
77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में बोले सीएम हेमंत सोरेन, लगाएं पौधा, लें संरक्षण संकल्प
Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
सीएम हेमंत सोरेन को ब्रह्माकुमारी निर्मला जी ने बांधा रक्षासूत्र, पवित्रता और भाईचारे का दिया संदेश
Shravani Mela: देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु के बाल खींचने का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
Koderma News: एसआईआर अभियान में सतर्कता बरतने और बूथ कमेटी गठन का भाजपा ने दिया निर्देश
Koderma News: आदिम जनजाति परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए लगा विशेष शिविर
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि