Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन

संयोजक डॉ. अमृता सरकार की गरिमामयी उपस्थिति

Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
(रांची बीआईटी मेसरा कार्यशाला)

रांची के बीआईटी मेसरा लालपुर इकाई में 3 से 7 अगस्त तक आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला 'AIMHSS-2026' का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन दिवस पर विषय विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन, परामर्श, नैतिक AI और डेटा सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए।

रांची: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा, लालपुर इकाई के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर मेंटल हेल्थ असेसमेंट, स्क्रीनिंग एंड सपोर्ट सिस्टम्स (AIMHSS-2026)” का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 3 से 7 अगस्त तक आयोजित इस कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के मूल्यांकन, स्क्रीनिंग, परामर्श एवं सहायता प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उभरते अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, परिचर्चा एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए।

समापन दिवस पर डॉ. शर्मिष्ठा चौधरी, लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ रोहेम्पटन में मनोविज्ञान ट्यूटर ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI के उपयोग के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता, नैतिकता एवं जिम्मेदार AI के महत्व पर चर्चा की तथा संवेदनशील मानसिक स्वास्थ्य संबंधी डेटा की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। दूसरे सत्र में अमिटी यूनिवर्सिटी, रांची की डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य ने क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक के दृष्टिकोण से मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन एवं परामर्श संबंधी दृष्टिकोणों पर अपने विचार साझा किए।

Jharkhand Govt Ad
समापन समारोह में प्रोफेसर विजय कुमार झा, चेयरपर्सन, AIMHSS एवं निदेशक, BIT मेसरा लालपुर कैंपस, डॉ. अमृता प्रियम, सलाहकार समिति की सदस्य तथा कार्यशाला की संयोजक डॉ. अमृता सरकार उपस्थित रहीं। प्रो. झा ने कार्यशाला की सफलता के लिए समिति के सदस्यों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. नंदन बनर्जी, डॉ. देवेश कुमार उपाध्याय एवं डॉ. मानसी गुप्ता सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। राणा प्रताप मिश्रा, शुभाशीष रॉय एवं बसुदेव सिंह की इवेंट मैनेजमेंट समिति ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: अक्टूबर में सजेगा जेसीआई एक्सपो उत्सव, प्रशांत पाटोदिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच
Koderma News: जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित 35 परिवारों को मिला वन विभाग का मुआवजा
Koderma News: दुमदुमा में डीसीएम ट्रक पर लोड हो रहे 65 डीआई पाइप के साथ दो पकड़े गए
JPSC विवाद: राहुल क्रांति से अस्पताल में मिले भाजपा नेता, JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को दिया समर्थन
Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
Ranchi News: रांची में होगी 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता, CCL ने शुरू की जोरदार तैयारियां
Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा