Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद

दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी

Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद
(प्रदीप प्रसाद जेपीएससी विरोध)

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और देरी को लेकर सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

हजारीबाग: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के साथ JPSC-JSSC अभ्यर्थियों एवं राज्य के लाखों युवाओं को न्याय दिलाने की माँग को लेकर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज़ बुलंद की। इस अवसर पर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद भी भाजपा विधायक दल के साथ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, प्रश्नपत्र लीक, नियुक्ति प्रक्रियाओं में देरी और पारदर्शिता के अभाव ने लाखों प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के सपनों को आघात पहुँचाया है। भाजपा लगातार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी उनके न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि JPSC एवं JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में व्याप्त विसंगतियों की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा योग्य अभ्यर्थियों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। राज्य सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए।

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट कहना है कि झारखंड का युवा केवल आश्वासन नहीं, बल्कि न्याय और रोजगार चाहता है। विधानसभा से लेकर सड़क तक भाजपा युवाओं की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाया सर्पदंश और पोस्टमार्टम व्यवस्था का मुद्दा
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के 3 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट
Dhanbad News: सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मना ग्रीन डे
JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार के लिए आजसू पार्टी ने सौंपा 10 सूत्री माँग पत्र
युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का प्रथम दिन उत्साह के साथ संपन्न
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच
Koderma News: जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित 35 परिवारों को मिला वन विभाग का मुआवजा