Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण

विभिन्न विभागों के इंजीनियर-इन-चार्ज एवं प्लानिंग इंजीनियरों ने लिया भाग

Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
बोकारो इस्पात संयंत्र में अधिकारियों के लिए वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त करते प्रतिभागी।

बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में अधिकारियों के लिए "वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अनुबंध प्रबंधन, वैधानिक अनुपालन, निविदा प्रक्रिया, टेंडर बैनिंग, अनुबंध श्रमिकों से जुड़े नियम, दस्तावेजीकरण और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में अधिकारियों के लिए “वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों के इंजीनियर-इन-चार्ज एवं प्लानिंग इंजीनियरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों की वैधानिक प्रावधानों, अनुबंध प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण दस्तावेजीकरण तथा अनुबंधों के प्रभावी, पारदर्शी एवं नियमसम्मत निष्पादन संबंधी समझ और दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करना था।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के उद्देश्यों, अनुबंध प्रबंधन के महत्व तथा वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने में सुव्यवस्थित दस्तावेजीकरण की भूमिका से अवगत कराया गया।

तकनीकी सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा जुडिशियस एस्टीमेट प्रिपरेशन, निविदा प्रक्रिया, टेंडर बैनिंग संबंधी दिशानिर्देश तथा अनुबंध निष्पादन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षण के दौरान अनुबंध श्रमिकों से संबंधित वैधानिक प्रावधानों तथा अनुबंध निष्पादन में अपेक्षित दस्तावेजीकरण पर विशेष प्रस्तुति दी गई।

विशेषज्ञों ने विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों के प्रभावी अनुपालन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा अनुबंध प्रबंधन में सुदृढ़ दस्तावेजीकरण की अनिवार्यता को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को परचेज/कॉन्ट्रैक्ट प्रोसीजर  एवं डेलीगेशन ऑफ पावर्स से संबंधित प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम के दौरान बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा अनुबंधों के निष्पादन के दौरान प्रायः पाई जाने वाली त्रुटियों एवं कमियों पर आधारित केस स्टडी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अधिकारियों को अनुबंध प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें अनुबंध निष्पादन के प्रत्येक चरण में सतर्क, उत्तरदायी एवं नियमसम्मत कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।प्रशिक्षण के समापन सत्र में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की उपयोगिता की सराहना करते हुए अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों में अनुबंध प्रबंधन, वैधानिक अनुपालन, गुणवत्तापूर्ण दस्तावेजीकरण तथा प्रशासनिक एवं न्यायसंगत प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल रहा।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीजीएच में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत निकली अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा