Koderma News: जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित 35 परिवारों को मिला वन विभाग का मुआवजा
फसल नुकसान के लिए किसानों को क्षतिपूर्ति
कोडरमा के सतगावां स्थित कटैया पंचायत भवन में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 35 जंगली जानवर पीड़ितों एवं किसानों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। राजद नेता सुभाष यादव और रेंजर रवींद्र कुमार ने मृतक रोहित कुमार की पत्नी को 3.75 लाख तथा घायलों को 1.5-1.5 लाख रुपये का चेक सौंपा।
कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया स्थित पंचायत भवन में वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों के हमले में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर मुआवजा राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के रास्ट्रीय परिषद सदस्य और वरिष्ठ नेता सुभाष यादव उपस्थित थे। इस दौरान जंगली हाथियों और अन्य हिंसक जानवरों से प्रभावित कुल 35 पीड़ितों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम कटैया निवासी दिवंगत रोहित कुमार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी को हाथी के कुचलने से हुई मौत के मामले में 3,75,000 रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा गया। वहीं लकड़बग्घे के हमले में घायल बजनियां निवासी सुगी कुमारी और हाथी के हमले में घायल भखरा निवासी पृथ्वी सिंह दोनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







