Jharkhand Assembly: JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, डॉ नीरा यादव भी हुईं शामिल
मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा और एनडीए विधायकों ने जताया विरोध
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा एवं एनडीए विधायकों ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक "नौकरी के दुश्मन" लिखे मास्क पहनकर सदन पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव भी शामिल हुईं।
कोडरमा/रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक "नौकरी के दुश्मन" लिखे मास्क पहनकर सदन पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए JPSC-JSSC की पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। साथ ही विवादित एवं त्रुटिपूर्ण परीक्षाओं को रद्द कर पारदर्शी, निष्पक्ष और शीघ्र पुनर्परीक्षा आयोजित करने की मांग की।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







