Koderma News: सावन की पहली सोमवारी पर खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर
कोडरमा जिले के जयनगर स्थित प्रसिद्ध खरियोडीह बाबा धाम एवं सतडीहा उत्तरवाहिनी शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बराकर नदी में पवित्र स्नान के बाद हर-हर महादेव के जयकारों के साथ विभिन्न शिवालयों में विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के प्रसिद्ध खरियोडीह बाबा धाम शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं कि भारी भीड़। सुबह से शाम तक भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगी मन्नत। वहीं सतडीहा स्थित उत्तरवाहिनी शिव मंदिर में जलाभिषेक के पूर्व श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी बराकर नदी में स्नान कर जल उठाकर हर-हर महादेव बाबा नगरीया दूर है जाना जरुर है आदि उद्घोष के साथ मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक कर अपने एवं अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
जबकि पिपचो जयनगर उदालो डहुआटोल कोसमाडीह हीरोडीह स्थित शिवालयों में सावन कि पहली सोमवारी पर श्रद्धा भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


Latest News







