Deoghar News: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, रिकॉर्ड आय

डीसी-एसपी ने गिनाई उपलब्धियां, सुरक्षा और सुविधाएं मजबूत

Deoghar News: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, रिकॉर्ड आय
(देवघर श्रावणी मेला प्रेसवार्ता)

देवघर में श्रावणी मेला 2026 के पहले सप्ताह में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया, जिससे मंदिर को 86 लाख रुपये से अधिक की आय हुई। उपायुक्त सौरभ भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेसवार्ता कर सुरक्षा, स्वास्थ्य और सूचना केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी दी।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर गुरुवार को आरएल सर्राफ स्थित अस्थायी मीडिया सेंटर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रशासन ने मेले के पहले सप्ताह की उपलब्धियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

उपायुक्त ने बताया कि 30 जुलाई से 5 अगस्त तक कुल 10 लाख 5 हजार 885 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया, जिनमें 23,130 श्रद्धालु शीघ्र दर्शनम कूपनधारी थे। वहीं 30 जुलाई से 4 अगस्त तक बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से 86 लाख 85 हजार 162 रुपये की आय प्राप्त हुई, जिसमें शीघ्र दर्शनम कूपन से 72 लाख 28 हजार 80 रुपये शामिल हैं।

Jharkhand Govt Ad
मेला क्षेत्र में 597 मजिस्ट्रेट एवं पदाधिकारी, 6763 पुलिसकर्मी, 4 पुलिस अधीक्षक, 3 सीआरपीएफ कंपनियां तथा एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए 77 आवासन स्थल और तीन टेंट सिटी बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 35 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों में 33 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।

सुरक्षा के लिए 925 सीसीटीवी, 225 एआई कैमरे और 5 ड्रोन कैमरे सक्रिय हैं। सूचना केंद्रों में 15,549 खोया-पाया मामलों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 10,242 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया। एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 21 अस्थायी ओपी, 13 यातायात ओपी, एटीएस, रैफ, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और क्यूआरटी टीम तैनात हैं। प्रशासन ने शेष तीन सोमवारी को लेकर भी पूरी तैयारी होने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: रोटरी क्लब ऑफ मधुपुर का 24वां इंस्टॉलेशन समारोह, नई टीम ने संभाली कमान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात  Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 
Pakur News: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर राहुल मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज
Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
Pakur News: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक करें दावा-आपत्ति
Giridih News: जन संपर्क कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Koderma News: नल-जल योजना की पाइप चोरी, पुलिस ने ट्रक समेत आरोपियों को पकड़ा
Pakur News: विशेष वाहन जांच अभियान में 12 भारी व्यावसायिक वाहनों का ऑनलाइन ई-चालान
Deoghar News: श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए वरदान बनी रेड क्रॉस की चलंत चिकित्सा सेवा