Koderma News: बांकुड़ा विस्फोट मामले में एनआईए का बड़ा एक्शन, डोमचांच व नवालशाही में छापेमारी

एसपी कुमार शिवशीष ने दी मामले की जानकारी

Koderma News: बांकुड़ा विस्फोट मामले में एनआईए का बड़ा एक्शन, डोमचांच व नवालशाही में छापेमारी
(डोमचांच विस्फोटक मैगजीन जांच)

बंगाल के बांकुड़ा विस्फोट मामले की जांच में एनआईए ने कोडरमा के डोमचांच और नवालशाही में छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया तथा 16 लाख रुपये कैश जब्त किए।

कोडरमा: एनआईए की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमचांच और नवालशाही थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इसके तार कोडरमा से जुड़े मिलने के बाद कोलकाता NIA की टीम यहां पहुंची है। NIA की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न विस्फोटक भंडारण स्थलों पर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। 

फिलहाल छापेमारी जारी है और अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक हुई जांच के क्रम में मैगजीन संचालक लोकाई निवासी शंकर यादव और डोमचांच नावाडीह निवासी महेश कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मैगजीन के गार्ड औऱ शंकर यादव की पत्नी ने एनआईए के कार्रवाई की जानकारी दी और बताया कि घर से शंकर यादव और महेश मेहता को एनआईए ने पकड़ा है और मैगजीन की जांच की जा रही हैं। 

इस मामले पर अनौपचारिक रूप से एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि शंकर यादव के घर से तकरीबन 16 लाख रुपए भी नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात एनआईए ने जब्त किए गए हैं। एसपी के मुताबिक अगस्त 2024 में बंगाल के बांकुड़ा में मोटरसाइकिल में विस्फोट की घटना में दो लोगों की मौत हुई थी। बाद में यह मामला एनआईए को सौंपा गया। मामले की जांच कोडरमा से जुड़ा हुआ पाया गया। विस्फोटक की आपूर्ति कोडरमा के रहने वाले शंकर यादव और महेश मेहता के इसी जय दुर्गा एंटरप्राइजेज एक्सप्लोसिव मैगजीन से की गई थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार