Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद

कोयला तस्करों के खिलाफ लगातार चलेगा विशेष अभियान

Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
(सिजुआ में सुरक्षा बल)

बाघमारा के कतरास एरिया-4 स्थित सिजुआ 10 नंबर बस्ती के पास सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 8 टन अवैध कोयला बरामद किया है। जब्त कोयले को बीसीसीएल प्रबंधन को सौंपते हुए अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कोयला तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बाघमारा: कतरास एरिया-4 में कोयला तस्करों के खिलाफ सीआईएसएफ (CISF) ने कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में अवैध रूप से डंप किया गया भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया है। सीआईएसएफ के क्राइम ब्रांच को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि  सिजुआ 10 नबंर बस्ती के पीछे के क्षेत्र में कोयला माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम ने पूरी तैयारी और दल-बल के साथ घटनास्थल पर धावा बोला दिया 

​छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 8 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद किए गए इस कोयले को नियमानुसार बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन को सौंप दिया गया है। इस आकस्मिक और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला चोरों और माफियाओं में भारी डर का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में अवैध खनन और कोयले की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका