Koderma News: चर्चित अनीश सिंह हत्याकांड, पुलिस ने एक और आरोपी को गिरिडीह से खदेड़कर पकड़ा
छह नामजद आरोपियों में से दो पूर्व में ही कर चुके हैं आत्मसमर्पण
कोडरमा के चर्चित अनीश सिंह हत्याकांड में मरकच्चो पुलिस ने फरार आरोपी प्रदीप सिंह को गिरिडीह के बिरनी से पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि आरोपी धनबाद से भाग रहा था, जिसे दबोच कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोडरमा: चर्चित अनीश सिंह हत्याकांड में मरकच्चो पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की गई उसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए मरकच्चो थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अनीश हत्या कांड में शामिल एक आरोपी धनबाद में रह रहा है।
पुलिस धनबाद पहुंची लेकिन आरोपी को भनक लग गई और भागने लगा जिसे पीछा करते हुए गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह (उम्र 40 वर्ष पिता स्व. सुरेश सिंह), ग्राम पश्चिम मोहल्ला (प्रेम नगर) मरकच्चो निवासी के रुप में हुई है। अनीश सिंह हत्या कांड घटना में शामिल दो आरोपी ने पुलिस दबिश के कारण पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


