Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन

मुखिया कसिरण बीबी ने की सतर्क रहने की अपील

Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
(बाल संरक्षण जागरूकता बैठक)

मधुपुर अनुमंडल के पिपरा पंचायत भवन में संस्था 'आश्रय' द्वारा बाल तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ पंचायत स्तरीय जागरूकता बैठक आयोजित की गई। मुखिया कसिरण बीबी और सचिव दीपा कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का उपयोग करें।

मधुपुर: बाल तस्करी एवं बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के पिपरा पंचायत भवन में शनिवार को स्वयंसेवी संस्था आश्रय द्वारा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से पंचायत स्तरीय जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों तथा ग्रामीणों को बाल तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए आश्रय की सचिव दीपा कुमारी ने कहा कि आज भी कई असामाजिक तत्व बच्चों को बहला-फुसलाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर उनका शोषण करते हैं। कई बच्चों को चाय-पान की दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, किराना दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में बाल मजदूरी के लिए मजबूर किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी बच्चे के साथ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या बाल तस्करी की आशंका हो, तो इसकी सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें। समय पर दी गई सूचना किसी बच्चे का भविष्य और जीवन बचा सकती है।उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। 

यदि सभी लोग सतर्क रहें और समय रहते जानकारी दें, तो बाल तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। पिपरा पंचायत की मुखिया कसिरण बीबी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल श्रम जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: स्वर्ण जयंती वर्ष में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी पहल, हर रविवार रक्तदान करने वालों को मिलेगा निःशुल्क हेलमेट

बैठक में आश्रय संस्था की मुस्कान प्रवीण, तमन्ना प्रवीण, शोभा देवी सहित पंचायत के वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा लोगों को बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें: Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई