Deoghar News: स्वर्ण जयंती वर्ष में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी पहल, हर रविवार रक्तदान करने वालों को मिलेगा निःशुल्क हेलमेट
स्वर्ण जयंती वर्ष पर समाजसेवा का विशेष अभियान शुरू
मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर हर रविवार रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
देवघर: मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर समाजसेवा की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। अब प्रत्येक रविवार शिवाय ब्लड सेंटर, शिवाय हॉस्पिटल, टावर चौक में नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगा।
इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान की विशेष बात यह है कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को निःशुल्क हेलमेट प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से मंच रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करने का संदेश दे रहा है।


मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरे वर्ष प्रत्येक रविवार संचालित किया जाएगा, ताकि जिले में रक्त की कमी के कारण किसी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े। हेलमेट वितरण के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने का संदेश भी दिया जाएगा।
मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंघल ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान मंच सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

