Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवाबाद गांव में परती जमीन पर स्थित कुएं की घेराबंदी का विरोध करने पर एक महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित अकबरी खातून के आवेदन पर अजीज मियां सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मधुपुर: थाना क्षेत्र के पटवाबाद गांव में कुएं की घेराबंदी को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला अकबरी खातून के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया गया कि परती जमीन पर स्थित एक कुएं के चारों ओर गांव के कुछ लोग दीवार निर्माण कर रहे थे। महिला ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि अजीज मियां, उसकी पत्नी, कौसर अली और मासूम अंसारी सहित अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए महिला, उसके पति तथा बेटे के साथ मारपीट की। मारपीट में अकबरी खातून घायल हो गईं। मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पुलिस ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

