Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति

डॉ. अंशिका प्रभा गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
(स्वास्थ्य समन्वय बैठक संपन्न)

हजारीबाग महापौर अरविंद कुमार राणा की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और वार्ड पार्षदों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र में संचालित टीबी, मलेरिया उन्मूलन व आयुष्मान भारत योजनाओं की निगरानी के लिए एक संयुक्त समिति बनाने और सहिया दीदियों के साथ पार्षदों के बेहतर समन्वय का निर्णय लिया गया।

हजारीबाग: नगर निगम क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को महापौर कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग एवं वार्ड पार्षदों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद, अर्बन मैनेजर सनी राम तथा नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।

बैठक में मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी उन्मूलन, विकलांगता प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य जांच शिविर, आरोग्यम दीदी समिति और आयुष्मान भारत योजना समेत शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ सेंटर तथा नगर क्षेत्र में संचालित तीन प्रसव केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं से भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पार्षदों की एक संयुक्त समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेगी और वार्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि सहिया दीदियां संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगी, ताकि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सुविधाएं जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंच सकें।

करीब दो घंटे तक चली बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और सुझावों को विस्तार से रखा। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताते हुए संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सीडी-सीएसआर के तहत एनएमएल ने दो विद्यालयों में शुरू किया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट

बैठक के दौरान सेवा समिति के सदस्यों के प्रथम आगमन पर महापौर अरविंद कुमार राणा ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। अर्बन मैनेजर सनी राम ने कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा, ताकि शहरी क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक में वार्ड पार्षद विकास कुमार यादव, प्रमिता सिन्हा, सोनी क्षेत्री, अनीता देवी, डॉ. अंशिका प्रभा गुप्ता, रिंकू वर्मा, रीता नाथ, निशा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान