US Tariff on India: बातचीत भी, दबाव भी! भारत के साथ आखिर कौन सा खेल खेल रहा है अमेरिका?
अमेरिका की नई सेक्शन 301 रिपोर्ट में भारत समेत 54 देशों को निशाने पर लिया गया है। भारत पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने की संभावना जताई गई है।
US Tariff on India: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की मेज पर बातचीत जारी है, लेकिन वॉशिंगटन ने पर्दे के पीछे एक अलग ही चाल चली है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने संकेत दिए हैं कि भारत से आने वाले सामान पर साढ़े बारह फीसदी तक का अतिरिक्त शुल्क थोपा जा सकता है।
दरअसल, यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव ने सेक्शन 301 के तहत चलाई गई 60 जाँचों की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इन सभी देशों को निशाने पर लिया गया है। अमेरिका का आरोप है कि इन देशों में बंधुआ और जबरन मजदूरी से बने उत्पादों के आयात को रोकने के लिए कोई ठोस कानूनी ढाँचा मौजूद नहीं है। यही वजह है कि अब व्यापारिक दबाव के हथियार के तौर पर टैरिफ का इस्तेमाल करने की तैयारी हो रही है।
भारत पर आरोप


कौन-कौन देश हैं लिस्ट में?
यह सेक्शन अमेरिका को यह अधिकार देता है कि जब कोई देश गलत व्यापारिक तरीके अपनाता पाया जाए, तो उस पर अतिरिक्त टैरिफ या व्यापारिक कार्रवाई की जा सके। बुधवार को सामने आई इस रिपोर्ट से ट्रंप की स्थिति मजबूत होगी, जिनके पिछले साल लगाए गए टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक ठहरा दिया था। भारत समेत कुल 54 देश इस लिस्ट में हैं- अर्जेंटीना, बांग्लादेश, ब्राजील, कंबोडिया, चिली, चीन, कोलंबिया, मिस्र, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, इराक, मलेशिया, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, रूस, सऊदी अरब, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, श्रीलंका, ताइवान, तुर्की, यूके, वेनेजुएला और वियतनाम।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


