साहिबगंज में 9 प्रखंडों में खुले आम विक्रय केंद्र, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

883 एकड़ क्षेत्र में आम उत्पादन, 732 मीट्रिक टन उपज का अनुमान

साहिबगंज में 9 प्रखंडों में खुले आम विक्रय केंद्र, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
साहिबगंज के आम विक्रय केंद्र पर बिक्री के लिए रखे गए ताजे आम।

साहिबगंज जिला प्रशासन ने किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए नौ प्रखंडों में आम विक्रय केंद्र शुरू किए हैं। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम्रपाली, मालदा और मालिका किस्म के आम सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं।

साहिबगंज: ग्रामीण आजीविका को मजबूती देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से साहिबगंज जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने फीता काटकर आम विक्रय केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

यह पहल जिला प्रशासन, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), मनरेगा तथा किसान उत्पादक कंपनियों के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुक किसानों द्वारा उत्पादित आम को पलाश एवं अपना मार्ट के माध्यम से सीधे बाजार से जोड़ा जा रहा है।

जिले के नौ प्रखंडों में आम विक्रय स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इन स्टॉलों पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित आम्रपाली, मालदा और मालिका किस्म के ताजे आमों की बिक्री की जा रही है। इस व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को उनकी मेहनत का सीधा लाभ मिलेगा।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी एवं मनरेगा के संयुक्त प्रयास से जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत कुल 883 एकड़ क्षेत्र में आम की खेती की गई है। इस वर्ष लगभग 732 मीट्रिक टन आम उत्पादन का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मालिन स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लटका मिला ताला, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

पूरी उपज को तीन किसान उत्पादक कंपनियों के माध्यम से बाजार से जोड़ते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आम विक्रय केंद्रों पर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं ताजे आम सीधे किसानों से उपलब्ध हो रहे हैं। वहीं, सखी मंडल की महिलाओं को विपणन, व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मालिन ग्राम में राम कथा महायज्ञ, हवन और ब्राह्मण भोज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पलाश द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए बैंक लिंकेज, कौशल विकास प्रशिक्षण, बाजार संपर्क तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से लगातार कार्य किया जा रहा है। आम विक्रय केंद्र की यह पहल इन्हीं प्रयासों का सफल उदाहरण बनकर सामने आई है।

उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने कहा कि यह पहल किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर पैदा करेगी। बिरसा हरित ग्राम योजना, पलाश, मनरेगा और किसान उत्पादक कंपनियों के समन्वित प्रयास से साहिबगंज जिले में ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी जा रही है। अब किसान को दाम मिलेगा, दीदी को काम मिलेगा और ग्राहक को ताजा आम मिलेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान 
पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो