साहिबगंज के 45 सरकारी स्कूल बने 'स्वच्छता के चैंपियन', CM पुरस्कार के लिए चयनित

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26 के लिए हुआ चयन

साहिबगंज के 45 सरकारी स्कूल बने 'स्वच्छता के चैंपियन', CM पुरस्कार के लिए चयनित

साहिबगंज जिले के 45 सरकारी विद्यालयों का चयन मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26 के लिए किया गया है। स्कूलों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, हाइजीन, पेयजल, शौचालय, हैंडवॉश सुविधा, मासिक धर्म प्रबंधन और पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

साहिबगंज: जिले के 45 सरकारी विद्यालयों ने स्वच्छता के मामले में बाजी मार ली है। मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26 के लिए इन 45 स्कूलों का चयन हुआ है। जल्द ही विभागीय समारोह में इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने पिछले दिनों ऑनलाइन सीएम स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26 का आयोजन किया था। 

कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और हाइजीन के मानकों को बढ़ावा देना था। इसके तहत इन विद्यालयों में पीने का साफ पानी, शौचालयों की उपलब्धता और साफ-सफाई, हैंडवॉश सुविधा, मासिक धर्म प्रबंधन, स्कूल सुरक्षा और पर्यावरण अनुकूलन जैसे मुद्दों का मूल्यांकन हुआ।

सभी विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए। यू- डायस कोड और 'बेंचमार्क ऐप' या स्वच्छ विद्यालय एप पर डाटा अपलोड कर डिजिटल मूल्यांकन हुआ। राज्यस्तरीय टीम ने ग्राउंड पर जाकर जांच की। इसके बाद 'फाइव-स्टार' रेटिंग वाले स्कूलों को पुरस्कार के लिए चुना गया।

जिले के कुल 45 विद्यालयों का चयन 5 स्तरों पर हुआ, जिसमें राज्य स्तर के 03 विद्यालय, प्रमंडल स्तर के 01 विद्यालय, शहरी स्थानीय निकाय स्तर के 03 विद्यालय, प्रखंड स्तर के 09 विद्यालय और पंचायत स्तर के 29 विद्यालय का चयन हुआ है। विजेता विद्यालयों को श्रेणी के अनुसार 10,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।     

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: जनता दरबार में भड़के ग्रामीण, २० सूत्री अध्यक्ष ने कई फाइलों का किया ऑन-द-स्पॉट निपटारा

यह राशि सीधे स्कूल प्रबंधन समिति के बैंक खाते में भेजी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन इस राशि से स्कूल के विकास कार्य, साफ-सफाई, पानी-शौचालय की मरम्मत और हाइजीन सुविधाएं और बेहतर करेंगे। चयनित 45 विद्यालयों को आगामी राज्य, जिला और प्रखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश