Sahebganj News: जनता दरबार में भड़के ग्रामीण, २० सूत्री अध्यक्ष ने कई फाइलों का किया ऑन-द-स्पॉट निपटारा

बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर ग्रामीणों ने निकाली जमकर भड़ास

Sahebganj News: जनता दरबार में भड़के ग्रामीण, २० सूत्री अध्यक्ष ने कई फाइलों का किया ऑन-द-स्पॉट निपटारा
(जनता दरबार में उमड़े ग्रामीण)

बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में २० सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास की अगुवाई में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों की शिकायतों पर कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। इस दौरान बिजली, पानी, जर्जर सड़क और पीएम आवास के लंबित मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

बरहरवा: प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार ग्रामीणों के लिए राहत की खबर लेकर आया। कांग्रेस के 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास की अगुवाई में लगे इस दरबार में न सिर्फ फरियाद सुनी गई, बल्कि कई मामलों का मौके पर ही निपटारा भी हुआ। ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर जमकर भड़ास निकाली। अध्यक्ष ने हर शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया।

अघोषित बिजली कटौती और पानी की किल्लत पर नाराजगी जताते हुए अशोक कुमार दास ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए।पीएम आवास योजना के लंबित मामलों को प्राथमिकता सूची में डालकर पात्र लाभार्थियों को जल्द लाभ दिलाने का भरोसा दिया गया। साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत और अस्पतालों में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को जवाबदेह बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान कई ऐसी फाइलें जिन पर महीनों से धूल जम रही थी, उनका ऑन-द-स्पॉट निपटारा कराया गया। अशोक कुमार दास ने स्थानीय प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की सुस्ती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को दफ्तरों की ठोकरें न खानी पड़ें।

अशोक कुमार दास ने कहा कि हमारा लक्ष्य शासन और जनता के बीच की दूरी को खत्म करना है। किसी भी नागरिक को अपने हक के लिए भटकना न पड़े, यही हमारी प्राथमिकता है। जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है। प्रशासनिक तंत्र की इस सक्रियता को देखकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह सीधे संवाद से समस्याएं सुलझती रहीं, तो बिचौलियों का खेल खत्म होगा और असली हकदार को उसका हक मिलेगा। अब देखना है अगला दरबार लगने से पहले कितना काम जमीन पर दिखता है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मालिन स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लटका मिला ताला, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान 
पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो