रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन

दिमाग ही नहीं, दिल से भी अधिकारियों को काम करने की जरूरत: दीपिका पांडेय सिंह

रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची में कार्यशाला का उद्घाटन किया

रांची के सर्ड सभागार में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। इस अवसर पर राज्य के उप समाहर्ता सह बीडीओ शामिल हुए।

रांची: राज्य के अधिकारियों को सिर्फ दिमाग से ही नहीं, बल्कि दिल से भी सोचने एवं काम करने की जरूरत है। नंगे पांव अपना काम कराने की उम्मीद लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचने वाले लोगों के दर्द को समझना होगा। वे खाली हाथ न लौटें, यह अधिकारियों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बदलते हुए दौर में नवाचार का साथ काम को आसान बना रहा है। मिशन कर्मयोगी भी इसी बदलाव का अहम हिस्सा है।

ये बातें राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची के सर्ड सभागार में आयोजित आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल के राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस कार्यशाला में राज्य के उप समाहर्ता सह बीडीओ ने भाग लिया।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इस मौके पर कहा कि अधिकारी कैसे लोगों के लिए सहजता से उपलब्ध हों, इसे सुनिश्चित करना होगा, क्योंकि प्रखंड और अंचल कार्यालय ही सरकार का चेहरा हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और उन्हें सफल बनाने में अधिकारियों की बड़ी भूमिका है।

बात चाहे मईया सम्मान योजना की हो, अबुआ आवास योजना की हो या सर्वजन पेंशन योजना की हो—अधिकारियों के बेहतर प्रयास से ही लाभुकों को योजना का लाभ मिल पा रहा है। उन्होंने मिशन कर्मयोगी को मौजूदा समय की मांग के साथ कार्य क्षमता के विकास में मददगार बताया।

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 अधिकारियों का तबादला, बरियातू समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी

मंत्री ने कहा कि सरकार के विजन को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए नवाचार के उपयोग के साथ कदमताल करना जरूरी है। अधिकारी ऐसे प्रशिक्षण को लेकर अपने कार्यक्षेत्र में इसका बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। सीखने की कोई उम्र सीमा नहीं होती है, इसलिए समय के साथ खुद को अपग्रेड करने से काम की रफ्तार बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज, समाजसेवी बजरंग महतो से मांगी 50 लाख की रंगदारी

आज झारखंड में परिस्थितियां तेजी से बदली हैं। अब लोग राशन एवं पेंशन के लिए दर-दर भटकने के लिए विवश नहीं हैं, लेकिन सरकार की दूसरी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की इच्छा जरूर रखते हैं। योग्य लाभुकों को समय-सीमा के अंदर योजना का लाभ दिलाना अधिकारियों की जवाबदेही है।

मंत्री ने कार्यशाला में उपस्थित बीडीओ को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बढ़ती गर्मी में पेयजल को लेकर जारी निर्देश का हर हाल में पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर भी आमजन के लिए पीने का पानी उपलब्ध होना चाहिए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सर्ड के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि यह महज कार्यशाला या प्रशिक्षण नहीं है, बल्कि समय की बचत और काम को आसान बनाने का बेहतर अवसर है। अधिकारी जितना ज्यादा लोगों से जुड़ेंगे और लोगों की समस्या को जानेंगे, उतनी ही काम की रफ्तार बढ़ेगी और समस्याओं का निपटारा होगा।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य लोगों के जीवन को सरल बनाना और उनका सहयोग करना है। अधिकारी एआई के जरिए मिलने वाली नई जानकारी का उपयोग अपने कार्य के दौरान जरूर करें। मिशन कर्मयोगी से संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण एवं उनके सवालों का समाधान भी दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन