लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कई लायंस और लियो क्लबों को देंगे मार्गदर्शन
Lions Clubs International के डिस्ट्रिक्ट 322A, रीजन-V जोन-A के लिए प्रेम पाठक को सत्र 2026-27 हेतु जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
देवघर: अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था Lions Clubs International के डिस्ट्रिक्ट 322A के रीजन–V, जोन–A हेतु लायन प्रेम पाठक को आगामी सत्र ( 26 -27 ) के लिए जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे Lions Club of Madhupur के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
जोन चेयरपर्सन के रूप में उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। अपने दायित्व के अंतर्गत वे Lions Club of Dumka, Lions Club of Deoghar Baidyanath Dham, Lions Club of Madhupur, Lions Club of Madhupur Unity एवं Leo Club Madhusthali Vidyapeeth को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही सेवा परियोजनाओं को गति देने, सदस्यता विस्तार, नेतृत्व विकास तथा सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

Lions Club of Madhupur के सदस्यों में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है। क्लब के सदस्यों ने लायन प्रेम पाठक को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, सेवा भावना एवं सक्रिय कार्यशैली से जोन के सभी क्लबों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में सेवा कार्यों का विस्तार होगा तथा समाजहित में अनेक नई योजनाएँ संचालित की जाएंगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
