रांची में पहली बार ICAI का भव्य दीक्षांत समारोह, नवउत्तीर्ण CAs को मिला सम्मान

नवउत्तीर्ण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रदान किए गए सर्टिफिकेट

रांची में पहली बार ICAI का भव्य दीक्षांत समारोह, नवउत्तीर्ण CAs को मिला सम्मान
रांची में आयोजित ICAI दीक्षांत समारोह में नवउत्तीर्ण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया

दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा झारखंड एवं बिहार में पहली बार रांची में नवउत्तीर्ण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल, करम टोली में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके परिवार शामिल हुए।

रांची: दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा झारखंड एवं बिहार में पहली बार नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के दीक्षांत समारोह का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन शनिवार को सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल, करम टोली, रांची में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड एवं बिहार के लिए गौरव, उपलब्धि और प्रेरणा का प्रतीक बन गया। विश्व की सबसे बड़ी एकाउंटिंग संस्था ICAI का दीक्षांत समारोह पहली बार रांची में आयोजित होने से पूरे क्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंसी विद्यार्थियों, नवउत्तीर्ण सदस्यों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित हुए। समारोह स्थल को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा पूरे आयोजन में गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। समारोह में उपस्थित नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के चेहरे पर वर्षों की कठिन मेहनत, समर्पण और सफलता की खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। यह अवसर उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और यादगार क्षणों में से एक बन गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुंबई से ICAI के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी एवं उपाध्यक्ष सीए मंगेश पी किनरे ने ऑनलाइन माध्यम से किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में। CAI अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल एक पेशेवर नहीं, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं। उन्होंने नवउत्तीर्ण सदस्यों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में वित्तीय अनुशासन एवं कॉर्पोरेट गवर्नेस को मजबूत करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

ICAI के उपाध्यक्ष सीए मंगेश पी किनरे ने भी सभी नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उनके परिवार, शिक्षकों एवं संस्थान के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने सभी युवाओं से प्रोफेशनल उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: जेटेट परीक्षा में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका भाषा शामिल होने के बढ़े आसार: कैलाश यादव

रांची में आयोजित इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में Central Coalfields Limited (CCL) के डायरेक्टर (फाइनेंस) सीए पवन कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी केवल एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य एवं निरंतर सीखने की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि ICAI देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पेशेवरों को तैयार करता है और आज के नवउत्तीर्ण सदस्य भविष्य में उद्योग, व्यापार, शासन एवं समाज को नई दिशा देंगे।

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 अधिकारियों का तबादला, बरियातू समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी

कार्यक्रम के रांची कोऑर्डिनेटर एवं रीजनल काउंसिल सदस्य सीए राजीव गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड एवं बिहार में पहली बार इस प्रकार का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया की यह दीक्षांत समारोह इंस्टिट्यूट की मध्य भारतीय क्षेत्रीय परिषद् जो भारत देश की सात राज्यों की प्रतिनिधित्वा करती है में पहली बार एक साथ छह महत्वपूर्ण शहरों में हो रही है और यह काफी गर्व की बात है साथ ही साथ यह रांची शाखा के पदाधिकारियों की परिश्रम है की उन छह महत्वपूर्ण शहरों में से एक रांची शहर में भी यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रांची शाखा लगातार विद्यार्थियों एवं सदस्यों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को अपने पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा I CAI की गरिमा को बनाए रखने का संदेश दिया।


समारोह के दौरान नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को विधिवत सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। सर्टिफिकेट प्राप्त करते समय विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी और गर्व की विशेष झलक देखने को मिली। कई अभिभावकों ने इसे अपने जीवन का सबसे भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया। पूरे समारोह के दौरान तालियों की गूंज एवं उत्साहपूर्ण वातावरण ने आयोजन को और अधिक यादगार बना दिया।

इस अवसर पर ICAI रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दीक्षांत समारोह नहीं, बल्कि झारखंड एवं बिहार के चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पहली बार रांची में आयोजित यह समारोह आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने सभी नवउत्तीर्ण सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, कौशल एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें।

सीए अनीश जैन ने आगे कहा कि । CAI विश्व की सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर संस्थाओं में से एक है और इसका सदस्य बनना अत्यंत गौरव एवं जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने एवं बदलते वैश्विक आर्थिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती एवं कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक केडिया, सीए भुवनेश ठाकुर तथा सीए निशांत मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए निरंतर समन्वय एवं व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया। समारोह के दौरान अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, प्रमाणपत्र वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं अभिभावकों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी ने इसे रांची शाखा द्वारा आयोजित अब तक के सबसे भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजनों में से एक बताया। समारोह के अंत में सभी नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने अपने साथियों एवं शिक्षकों के साथ स्मृति तस्वीरें खिंचवाईं और अपने जीवन के इस विशेष दिन को उत्साहपूर्वक यादगार बनाया।

यह दीक्षांत समारोह न केवल नवउत्तीर्ण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि झारखंड एवं बिहार में चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशन के बढ़ते महत्व एवं ICAI की मजबूत उपस्थिति को भी दर्शाता है। रांची में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि अब यह क्षेत्र भी राष्ट्रीय स्तर के पेशेवर आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih news: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न
Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट
मंडल कारा धनबाद में डालसा का हेल्प डेस्क शुरू, बंदियों के परिजनों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएम समेत 10 अधिकारियों का तबादला
BIT मेसरा में STTP 2026 का शानदार आगाज: रिसर्च और डेटा एनालिसिस की उन्नत तकनीकों पर पाँच दिवसीय मंथन शुरू
Koderma News: जैन समाज का ऐतिहासिक आक्रोश, साध्वियों की मौत पर काला बिल्ला लगाकर निकाली विशाल मौन रैली
Dhanbad News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़का राजद, आंदोलन की दी चेतावनी
Koderma News: युवा राजद की हुंकार, डोमचांच में 30 मई को होगा ऐतिहासिक 'युवा चौपाल' का आयोजन
तीन दिन बाद झरिया कोयलांचल में लौटी पानी सप्लाई, लोगों ने ली राहत की सांस
Petrol Price: 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी के बाद सियासत गरम, जानें किस राज्य में सबसे महंगा पेट्रोल