संस्कार भारती रांची महानगर की साधारण सभा में साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

संस्कार भारती रांची महानगर की साधारण सभा में साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम
संस्कार भारती की सभा में प्रस्तुति देते साहित्यकार और कलाकार

संस्कार भारती रांची महानगर की साधारण सभा सांस्कृतिक और साहित्यिक माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में ध्येय गीत, सरस्वती वंदना, काव्य गोष्ठी और संगीत प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माँ दिवस की थीम पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने मातृत्व, नारी अस्मिता और पारिवारिक संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

रांची: संस्कार भारती रांची महानगर द्वारा आयोजित साधारण सभा का आयोजन सोमवार को अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 2:30 बजे मुख्य अतिथि विजय भूषण द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आगंतुक सदस्यों का स्वागत मंगल तिलक एवं अंगवस्त्र अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण रांची महानगर के उपाध्यक्ष आशुतोष प्रसाद ने प्रस्तुत किया।

सभा में सुजाता मजूमदार एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत ध्येय गीत ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया। वहीं सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। इसके बाद मुख्य अतिथि विजय भूषण को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

महामंत्री शशिकला पौराणिक ने संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अनूप कुमार मजूमदार ने आय-व्यय का विवरण रखा।

मुख्य अतिथि विजय भूषण ने अपने संबोधन में भारतीय कला, साहित्य और संस्कारों के संरक्षण में संस्कार भारती की भूमिका की सराहना करते हुए इसे समाज की सांस्कृतिक चेतना का सशक्त मंच बताया। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में रांची महानगर अध्यक्ष रामानुज पाठक ने संगठन की रचनात्मक सक्रियता को और व्यापक बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: नितिन नवीन ने भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से किया आत्मीय संवाद, विकसित झारखंड का दिया मंत्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “माँ दिवस” की संवेदनशील थीम पर आधारित काव्य गोष्ठी रही। कवियों ने मातृत्व, नारी अस्मिता और पारिवारिक संवेदनाओं को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रभावशाली अभिव्यक्ति दी।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को तोहफा, विशेष ट्रेनों की घोषणा

डॉ. सुरिंदर कौर नीलम ने अपनी मार्मिक पंक्तियों —
“सूरज से भी पहले उठकर, धूप की सांकल खोले माँ,
रिश्ते तो अब सौदेबाजी, ममता कभी न तोले माँ”
— प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

अरुणाभूषण ने “माँ तेरे सपने सच हो जाए” की कामना व्यक्त की, जबकि ऋतुराज वर्षा ने माँ की पीड़ा और ममता को संवेदनशील शब्दों में उकेरा। रेनू बाला धार ने नारी आरक्षण के मुद्दे पर अपनी कविता के माध्यम से तीखा स्वर उठाया।

ग्रामीण जीवन की स्मृतियों को स्वर देते हुए रेणु झा ‘रेणुका’ ने भोजपुरी में कविता पाठ किया। वहीं जवाहरलाल ने माँ को रिश्तों की संपूर्णता बताते हुए भावपूर्ण प्रस्तुति दी। अमरेश कुमार और राकेश रमन की कविताओं ने भी श्रोताओं को भावुक कर दिया।

उपाध्यक्ष आशुतोष प्रसाद ने कहा, “माँ केवल एक शब्द नहीं, जीवन का सम्मान है। धरती पर ईश्वर का सबसे सुंदर रूप माँ है।”

संगीत प्रस्तुति में डॉ. सुजाता मजूमदार ने माँ के विविध रूपों पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। अवनींद्र सिंह ने कविवर निराला की प्रसिद्ध रचना “वीणा वादिनी वर दे” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं जे.पी. सिंह ने भी अपने गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में महामंत्री शशिकला पौराणिक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर गुर कमल सिंह जगदेव, अमरेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, राकेश रमन, जेपी श्रीवास्तव, लल्लन राय, कुमकुम गौड़, रीना सहाय, विजय खोवाला, अंजलि जैन, दीपमाला, डॉ. सुरिंदर कौर नीलम, जवाहरलाल, अवनींद्र सिंह, शिवपूजन पाठक, अनूप कुमार, सुजाता मजूमदार, ऋतुराज वर्षा, रेनू झा ‘रेणुका’ और रेनू बाला धार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं