Chatra News: कलयुगी बेटे ने पत्नी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
राजपुर थाना क्षेत्र के लारालूटूदाग गांव की घटना से इलाके में दहशत
चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित लारालूटूदाग गांव में बेटे और बहू पर 65 वर्षीय कुलेश्वर यादव की हत्या का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी बेटे भोला यादव ने पहले गमछे से पिता का गला घोंटा और फिर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।
चतरा : चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लारालूटूदाग गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में एक बेटे पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर 65 वर्षीय पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके पुत्र भोला यादव ने रविवार रात पत्नी के साथ मिलकर पहले गमछे से पिता का गला घोंटा और फिर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

परिजनों ने बताया कि भोला यादव का अपने पिता के साथ पिछले करीब एक वर्ष से लगातार विवाद चल रहा था। पारिवारिक तनाव बढ़ता जा रहा था और रविवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि हत्या की घटना हो गई।
इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजपुर थाना पुलिस आरोपी बेटे और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
